मैनपुरी, मई 8 -- मैनपुरी। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर किसान सेवा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शत्रुघ्ननपाल को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। भाजपा की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। शत्रुघ्ननपाल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर पाल व बघेल समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर पाल-बघेल समाज के लोगों ने शत्रुघ्ननपाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समर्थकों का कहना है कि उनके नेतृत्व से समाज को मजबूती मिलेगी। क्षेत्र में संगठन और अधिक सशक्त होगा। यह भी पढ़ें- समर्थकों के साथ सुभासपा में हुए शामिल इस दौरान लख्मी चंद्र बघेल, अनुपम शाक्य, डा. लोकेंद्र पाल, उपेंद...