लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यह भी पढ़ें- शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार शताब्दी एक्सप्रेस से अवैध तरीके से दिल्ली से लखनऊ लाई गई 38.48 लाख रुपये की सिगरेट आरपीएफ ने सीज कर दी। इसे मोबाइल फोन का कवर और प्लास्टिक का सामान बता कर लाया गया था।जांच प्रक्रिया अपराध आसूचना शाखा लखनऊ जंक्शन के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह, आरपीएफ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार राय, एसआई प्रशांत सिंह यादव, सुनीत कुमार श्रीवास्तव व सूरज थापा, एएसआई रत्नेश शुक्ला की टीम जंक्शन पर रुटीन जांच में थी। इसी दौरान पता चला कि दिल्ली से आई शताब्दी एक्सप्रेस से सिगरेट की बड़ी खेप लाई गई है, उसे पार्सल गेट के पास पहुंचाया गया है। ट्रेन में सिगरेट का परिवहन प्रतिबंधित होने के कारण टीम फौरन पार्सल गेट पर पहुंची। वहां पैकेट्स को लेकर जा रहा आसिफ खान, निवासी हुसैनगं...