इटावा औरैया, दिसम्बर 18 -- इटावा। कोहरा और सर्द हवाएं इस समय ट्रेन यात्रियों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं हैं। ट्रेनों के कैंसिल होने के साथ लेट लतीफी के कारण यात्री घंटों प्लेटफार्म पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हो रहे हैं। गुरुवार को शताब्दी सहित जहां चार ट्रेनें कैंसिल रहीं। वहीं 15 से ज्यादा ट्रेनें एक से नौ घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंचीं। बुधवार की रात से ही सर्द हवाएं चलने लगी थीं और घना कोहरा भी होने लगा था। रात में आने वाली ट्रेनें ज्यादा देरी से आ रही हैं ऐसे में यात्रियों को सर्द हवाओं और कोहरे के बीच बैठकर ट्रेनों का लंबा इंतजार करना पड़ा। गुरुवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली ऐसे में यात्री और ज्यादा परेशान रहे। ट्रेनों की लेट लतीफी के कारण प्लेटफार्मों से लेकर वेटिंग रूम और वेटिंग हॉल में यात्रियों की खूब भीड़ रही। ...