हरिद्वार, जनवरी 23 -- अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह के अंतर्गत बैरागी कैंप में आयोजित भव्य प्रदर्शनी साधकों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। सुव्यवस्थित और कलात्मक ढंग से सजी यह प्रदर्शनी न केवल दर्शनीय है, बल्कि प्रेरणा से भरपूर भी है। इस प्रदर्शनी में अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और मां भगवती देवी शर्मा के जीवन को संक्षिप्त, सारगर्भित और चित्रात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है। श्रीराम शर्मा आचार्य की जन्मस्थली आंवलाखेड़ा, प्रारंभिक शिक्षा, गायत्री दीक्षा, स्वतंत्रता आंदोलन में सहभागिता, संघर्षकालीन कारावास, महापुरुषों का सान्निध्य और पत्र-पत्रिकाओं के प्रकाशन को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है। उनकी साधना यात्रा, दादा गुरु का प्रकटीकरण, दीक्षा परंपरा, 24 महापुरश्च...