भागलपुर, जुलाई 13 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महात्मा गांधी आगमन शताब्दी समारोह समिति की विभिन्न उप समितियों की रविवार को बैठक गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। संचालन प्रसून लतांत ने किया। बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं। साथ ही सैयद शाह फखरे आलम हसन, रामरतन चूड़ीवाला और ई. अंशु सिंह को स्वागत समिति का उपाध्यक्ष, अशोक आलोक को महासचिव मनोनीत किया गया और तकी अहमद जावेद, संजय कुमार एवं सत्य नारायण मंडल को मीडिया प्रभारी बनाया गया। बैठक में पुस्तक मेले के आयोजन की तैयारी पर विचार किया गया। बैठक में डॉ मनोज कुमार, प्रो़ विजय कुमार, राम रतन चूड़ीवाला, अरविंद कुमार रामा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...