भागलपुर, जुलाई 22 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अंग प्रदेश में महात्मा गांधी के आगमन के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 7 से 9 अगस्त तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में विभिन्न उप समितियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रतिष्ठान केंद्र के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता ने की। बैठक में 9 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर और सफाई अभियान को लेकर विशेष चर्चा की गई। वहीं सफाई अभियान के संयोजन आलोक राज और रक्तदान शिविर के संयोजन उत्तम देवनाथ को की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही 8 अगस्त को रेलवे स्टेशन से खलीफाबाग और कोतवाली होते हुए समारोह स्थल तक निकाली जाने वाली सद्भावना यात्रा की तैयारियों पर भी समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सावन मेले की तैयारि...