प्रयागराज, मार्च 17 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में संगठन के विस्तार और जनसंपर्क अभियान ने नई गति पकड़ी है। वैचारिक स्पष्टता, सुसंगत कार्यपद्धति और समाज के साथ समन्वय के चलते संघ की शाखाएं निरंतर बढ़ रही हैं। काशी प्रांत में इस वर्ष 116 नई शाखाएं जुड़ने के साथ कुल संख्या 2,967 हो गई है, जबकि देशभर में शाखाओं की संख्या बढ़कर 88,989 तक पहुंच गई है। यह जानकारी हरियाणा के समालखा में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा से लौटे प्रांत कार्यवाह मुरली पाल और प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. मुरारजी त्रिपाठी ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में दी।उन्होंने बताया कि काशी प्रांत के 155 खंडों और 115 नगरों में संघ कार्य सक्रिय है। कुल 1,504 न्याय पंचायतों में से 1,438 में शाखाएं संचालित हो रही हैं, जबकि शेष स्थानों पर मि...