प्रयागराज, सितम्बर 30 -- प्रयागराज। दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान इस बार प्रयागराज में केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित श्रीपद्मनाभास्वामी मंदिर की तर्ज पर उसकी भव्यता की झलक दिखाने की तैयारी की जा रही है। ऐसा प्रयास बाई का बाग बारवारी दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से किया जा रहा है। जोकि अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष का कार्यक्रम कर रही है। कमेटी ने पिछले वर्ष के महोत्सव के दौरान ही शताब्दी वर्ष के समारोह को भव्य बनाने का निर्णय लिया था। इसके लिए कमेटी के अध्यक्ष प्रो. जयंत श्रीधर जोशी, सचिव रत्नेश पांडे, पवन शुक्ल व सुनील सिंह और कोषाध्यक्ष जय अग्रवाल ने पदाधिकारियों के साथ समारोह की रूपरेखा तय की थी। यह भी पढ़ें- Katihar News: दुर्गापूजा-- यूथ क्लब लंगड़ा बगान साहेब पाड़ा पूजा कमेटी इस वर्ष बनाएगी आदिवासी गांव की थीम पर भव्य पंडाल बाई का बाग स्थ...