प्रयागराज, मार्च 9 -- प्रयागराज। प्रयाग संगीत समिति ने शताब्दी वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां तेज कर दी है। शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत 23 मार्च से 26 मार्च तक संगीत समारोह में एक दर्जन कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। समिति के सभागार में पहले दिन दिल्ली के पं. राजेंद्र प्रसन्ना की शहनाई, कैवल्य कुमार का गायन व पं. रूद्र शंकर मिश्र की कथक की प्रस्तुति होगी। कोलकाता के तरुण भट्टाचार्या का संतूर, दिल्ली की प्रीति श्रीवास्तव व विशाल कृष्ण का कथक होगा। जबकि समापन समारोह का मुख्य आकर्षण प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटा होंगे। जो सुगम संगीत की प्रस्तुति करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...