गोंडा, जनवरी 31 -- नवाबगंज, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर के श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के मैदान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में स्वयंसेवकों, जनसामान्य लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएसएस के संपर्क प्रमुख मनोज और विशिष्ट अतिथि के रूप में मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि सामाजिक समरसता के माध्यम से जाति-पाति के भेदभाव को समाप्त कर समाज को एक सूत्र में बांधना आवश्यक है। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि संघ ने अपने 100वें वर्ष में समाज और राष्ट्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से पंच प्रण (पंच परिवर्तन) का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि पंच परिवर्तन के अंतर्गत सामाजिक समरसता, कुटुंब...