आरा, सितम्बर 26 -- आरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष पर आरा में भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर किया जा रहा है। आरा नगर अंतर्गत विभिन्न बस्तियों में शस्त्र पूजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हाउसिंग कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में एक भव्य शस्त्र पूजन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ धीरेन्द्र प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। वहीं, मुख्य बौद्धिक वक्ता के रूप में विश्वनाथ चौधरी ने अपने विचार व्यक्त किए। धीरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में संस्कार, संगठन और सेवा के भाव को जागृत करता है। विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि संघ अब समाज के हृदय में स्थायी रूप से स्थान बना चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि आज ...