धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद, अमित वत्स। नौ दिसंबर-1926 को स्थापित तत्कालीन इंडियन स्कूल ऑफ माइंस यानी कि वर्तमान का आईआईटी आईएसएम नौ दिसंबर 2026 को स्थापना का 100 वर्ष पूरा करने जा रहा है। शताब्दी वर्ष को खास बनाने के लिए आईआईटी ने सेंटेनरी रिसर्च कलेक्शन तैयार करने की घोषणा की है। शताब्दी वर्ष पर यह विशेष शोध कलेक्शन होगा। विशेष संग्रह का उद्देश्य भविष्य के लिए सतत सामग्री और प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने वाले अधुनिक अनुसंधान को एक साथ लाना है। बताते चलें कि रॉयल स्कूल ऑफ लंदन की तर्ज पर इंडियन स्कूल ऑफ माइंस की स्थापना हुई थी। छह सितंबर- 2016 को अपग्रेड कर आईआईटी आईएसएम धनबाद नाम किया गया। जानकारों का कहना है कि आईआईटी ने तैयारी शुरू कर दी है। एक नवंबर-2026 तक प्रोफेसरों समेत अन्य से रिसर्च पेपर मांगा गया है। रिसर्च कलेक्शन का फोकस एरिया ...