लखनऊ, जून 24 -- केजीएमयू के शताब्दी भवन के पीछे लगा ट्रांसफार्मर बुधवार को सुबह फुंक गया है। सुबह 10 से शाम छह बजे तक गुल रहने से मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी हुई। भवन में संचालित कई जरूरी सेवाएं प्रभावित रहीं। नौ घंटे तक बत्ती गुल रहने से भर्ती करीब 250 मरीज गर्मी में परेशान रहे। आईसीयू के गंभीर मरीजों की सांसें अटकी रही। हालांकि जनरेटर बैकअप से आईसीयू का संचालन हुआ। शताब्दी भवन-2 में बिजली का संकट रहा। यहां रेडियोथेरेपी, ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, न्यूक्लीयर मेडिसिन, पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग, मेडिकल आंकोलॉजी, हिमैटोलॉजी, सर्जिकल आंकोलॉजी, गेस्ट्रोमेडिसिन समेत दूसरे विभागों का संचालन हो रहा है। सुबह करीब नौ बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद पूरे बैकअप सिस्टम से सिर्फ पंखे ही चल सके। सेंट्रल एसी और अन्य जरूरी सुविध...