शताब्दी भवन में नौ घंटे बिजली गुल, अटकी रहीं मरीजों की सांसें
लखनऊ, जून 24 -- लखनऊ वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के शताब्दी भवन में बुधवार की सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब भवन के पीछे लगा ट्रांसफार्मर अचानक फूंक गया। सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुई यह बिजली की समस्या शाम छह बजे तक हल नहीं हो सकी, जिससे पूरे नौ घंटे तक भवन में बिजली संकट की गंभीर स्थिति बनी रही। इस दौरान भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को अत्यंत कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होते ही भवन की सेंट्रल एयर कंडीशनिंग व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। जून की चिलचिलाती गर्मी में वार्डों के अंदर तापमान तेजी से बढ़ने लगा। जनरेटर से मिलने वाले सीमित बैकअप से केवल पंखे चल सके, जो इस भीषण गर्मी में नाकाफी साबित हुए। मरीज और उनके परिजन घंटों उमस और गर्मी में बेहाल होते रहे।
अस्पताल में बुनियादी सेवाओं की कमी स्थिति उस समय और भी ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.