बरेली, मार्च 13 -- मीरगंज, संवाददाता। शांतिकुंज की शताब्दी ज्योति कलशयात्रा के मीरगंज पहुंचने पर गायत्री परिवार से जुड़े लोगों ने स्वागत किया। डेढ़ किमी कलशयात्रा में पीले वस्त्र पहने सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। मढ़ी सत्शना पर शाम को दीप यज्ञ हुआ। यज्ञ में सैकड़ों लोगों ने आहूति दी। शताब्दी ज्योति कलशयात्रा के मीरगंज के अंडरपास पहुंचने पर बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर एवं पीलीभीत जिलों से पुरुष व महिलाएं शामिल हुईं। ज्योति कलशयात्रा में शामिल महिलाओं पर लोगों ने पुष्पवर्षा की। मढ़ी सत्याना पर प्रेमशंकर,वरिष्ठ कार्यकत्री प्रेम कांति गंगवार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिलाओं ने सामूहिक शंखनाद किया। शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली नायक संतोष देवांगन ने अखंडज्योति के शताब्दी वर्ष के बारे में बताया।शाम को दीप यज्ञ हुआ। यहां जिला ...