मेरठ, अप्रैल 7 -- दिल्ली रोड पर शताब्दीनगर स्थित पंचवटी मार्ग की खस्ता हालत से उद्यमी परेशान है। उद्यमी निपुण जैन ने ऊर्जा राज्यमंत्री, नगरायुक्त एवं मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर अवगत कराया और समाधान की मांग की। कहा कि लोग परेशान है। सीवर चोक पड़े है, नाले भर चुके हैं, स्ट्रीट लाइटें खराब है, अतिक्रमण के कारण परेशानियां हो रही है, घास-फूंस, झाड़ियां उग गई है और कूड़े के ढेर लगे हैं। तमाम शिकायतों के बाद भी किसी भी स्तर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इलाके की बदहाली दूर करने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...