चाईबासा, मई 24 -- चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में एवं रुंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से प्रायोजित शतरंज समर कैंप का उद्घाटन सीताराम रुंगटा रीक्रिएशन हॉल टाउन क्लब में संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल द्वारा किया गया। महासचिव बसंत खंडेलवाल ने बताया कि यह समर कैंप 15 दिनों तक चलेगा और हर दिन बच्चों को शतरंज की विभिन्न बारीकियां के बारे में अवगत कराया जाएगा। इस समर कैंप में कुल 27 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कैंप के मुख्य प्रशिक्षक मनीष शर्मा रहेंगे। कई अतिथि प्रशिक्षक भी इस कैंप में बच्चों को ट्रेनिंग देंगे। यह भी पढ़ें- सीनियर ओपन चेस चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित यह भी पढ़ें- छह दिनों के शिविर में बच्चों ने खेल और सांस्कृतिक विधा के सीखे गुर यह भी पढ़ें- मुंगेर: छह दिवसीय समर कैंप का समापन

हिं...