रायबरेली, अप्रैल 22 -- रायबरेली। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में बुधवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन की 55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत बालिका वर्ग की शतरंज व बॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन विद्यालय प्रबन्ध समिति की नामित अध्यक्ष, मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व अमृता सिंह ने किया। प्राचार्य ने मुख्य अतिथि के साथ-साथ पर्यवेक्षक अम्बरीश गुप्ता प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय बीएचईएल जगदीशपुर का हरित स्वागत किया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्राचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ साथ शारिरिक विकास पर भी बल दिया। जिसके लिए प्राचार्य ने खेल को महत्वपूर्ण बताते हुए खेल को खेल भावना से खेलने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- सरकारी स्...