कानपुर, जून 27 -- कानपुर। गोंविदनगर​ स्थित वैदिक धर्म सभा में शतरंज प्रतियोगिता का शनिवार को मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग के 42 खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति और कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन कानपुर चेस एसोसिएशन ने किया था। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसोसिएशन के संचालक आलोक गुप्ता ने किया। छह राउंड की प्रतियोगिता के पहले दिन तीन राउंड के मुकाबले संपन्न हुए। इसमें तीन राउंड के बाद अथर्व सोनवानी और मो. जैदान तीन-तीन अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर हैं। ढाई-ढाई अंक के साथ वत्सल दीक्षित, शाश्वत सिंह, अभिजीत गुरुहा, विनायक त्रिपाठी (प्रथम) और श्रेष्ठ श्रीवास्तव खिताब की दौड़ में बने हुए हैं। वहीं दो-दो अंक लेकर शिखर कश्यप, विनायक त्रिपाठी (द्वितीय), कृष्णा ठाकुर, त्रयंबक बनर्जी, आकृति गुप्ता, सजल चतुर्...