गाज़ियाबाद, नवम्बर 9 -- गाजियाबाद। एचआरआईटी यूनिवर्सिटी में चल रही राष्ट्रीय सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में रविवार को दसवें राउंड के मैच खेले गए। बालक वर्ग में विवान विशाल शाह ने शरणार्थी वीरेश को पराजित किया। रोश जैन ने आक्रामक प्रदर्शन करते हुए अद्विक अमित अग्रवाल को मात दी। गौतम कृष्ण एच ने अर्णव अग्रवाल को हराया। वहीं सोहम रॉय और शेरला प्रथमेश के बीच, पुनीत वर्मा और मितुल के बीच, वेदांत गर्ग और अभिनव राज के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। बालिका वर्ग में अर्शिया दास ने अक्षया सती को मात दी। प्रतिति बोरदोलोई ने ऐशानी पाठक को और शानमथी एस ने मुग्धा केओट को हराया। वहीं बजाज श्रद्धा और श्राव्यश्री भीमरसेट्टी के बीच, आद्या गुप्ता और निवेदिता वीसी के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। सोमवार को 11वें राउंड के मैच खेले जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...