कानपुर, मई 8 -- कानपुर। कानपुर सहोदया स्कूल्स (केएसएस) की ओर से हरमिलाप मिशन स्कूल में दो दिवसीय इंटर स्कूल बालिका शतरंज प्रतियोगिता (कक्षा 9 से 12) जोन-बी का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इसमें 19 स्कूलों की 95 बालिकाओं ने शतरंज में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के पहले दिन छह अंक के साथ यूपी किराना सेवा समिति बालिका विद्यालय आगे चल रहा है। दूसरे स्थान पर श्रीराम एजुकेशन सेंटर पनकी की टीम पांच अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। प्रतियोगिता का उद्घाटन हरमिलाप मिशन कानपुर के अध्यक्ष वेद प्रकाश भाटिया, कानपुर शतरंज एसोसिएशन के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी दिलीप श्रीवास्तव, विद्यालय के चेयरमैन प्रेम अरोड़ा, प्रबंधक अमरजीत भाटिया, निदेशिका मीनू गोसाई और प्रधानाचार्य राजीव आनंद ने किया। पांच राउंड तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.