मुरादाबाद, अप्रैल 17 -- मुरादाबाद शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से एमआईटी वर्ल्ड स्कूल रामगंगा विहार में दो दिवसीय इंटर स्कूल चैस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता अंडर-11, अंडर13, अंडर15, अंडर-17 में बालक एवं बालिका वर्गों में हो रही है। प्रतियोगिता में कुल पांच राउंड खेले जाने हैं। इसमें विभिन्न स्कूलों के 300 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इससे पहले उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खेल में अनुशासन की अत्यधिक आवश्यकता है। एमआईटी ग्रुप के ट्रस्टी अरविन्द गोएल, फाउंडर चेयरमैन सुधीर गुप्ता जी, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल आदि रहे। ----दो राउंड के बाद इन खिलाड़ियों ने अपने वर्ग में बनाई बढ़तबालिका वर्गों में अंडर 11 में अलिश्बा आजम, अविका गोयल,...