गाज़ियाबाद, अप्रैल 22 -- - डीपीएसजी मेरठ रोड में चल रहे खेल महोत्सव के दूसरे दिन शतरंज प्रतियोगिता में 200 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा गाजियाबाद, गुलशन भारती। मेरठ रोड स्थित डीपीएसजी में चल रहे खेल महोत्सव के दूसरे दिन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शह मात के इस खेल में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी चालबाजियों से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक वर्ग में कुल 84 खिलाड़ियों ने भाग लिया।अंडर-14 बालक वर्ग में डीपीएसजी मेरठ रोड के काविश सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल के विनायक शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि प्रेसिडियम इंदिरापुरम के विहान गर्ग ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में डीपीएसजी मेरठ रोड की आर्ना अस्मी विजेता रहीं। द्वितीय स्थान पर डीपीएसजी मेरठ रोड की वान्या मोंगा एवं कैं...