कानपुर, जून 21 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता अवधपुरी स्थित मास्टरमाइंड चेस अकादमी में चल रही प्रथम मास्टरमाइंड क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को फाइनल राउंड खेले गए। फाइनल राउंड के बाद अविजीत, आद्या और प्रांजल बने मास्टरमाइंड क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता के चैम्पियन बने।छह राउंड के मुकाबलों के बाद अंडर-14 बालक वर्ग में वीरेंद्र स्वरूप पनकी के अविजीत गुरहा ने पांच अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। द चिंटल्स स्कूल के आरव कुमार सिंह 4.5 अंकों के साथ दूसरे और पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय के अधिराज राठौर चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन की आद्या मिश्रा 4.5 अंकों के साथ विजेता बनीं। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप किदवई नगर की समृद्धि वर्मा और अनन्या अवस्थी ने तीन-तीन अंक अर्जित कर क्रमशः दूसरा और...