घाटशिला, अगस्त 20 -- जादूगोड़ा। जादूगोड़ा क्षेत्र के उभरते युवा शतरंज खिलाड़ी अयान सिंह ने लगातार दो शतरंज प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। अयान ने जमशेदपुर और खड़गपुर में आयोजित रैपिड शतरंज प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक प्रतियोगिता में द्वितीय तथा दूसरी में चौथा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिताएँ कोल्हान ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट 2026 का आयोजन पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज संघ की ओर से जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-8 आयु वर्ग में अयान सिंह ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कम उम्र में इस स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अयान ने अपनी प्रतिभा और खेल के प्रति लगन का परिचय दिया। इसके बाद 16 अगस्त को खड़गपुर म...