बेगुसराय, मई 27 -- बेगूसराय। जिला शतरंज अकादमी की ओर से समर कैंप शतरंज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन बुधवार को आरकेसी एकेडमी विद्यालय पोखरिया में किया गया। यह प्रतियोगिता निशुल्क प्रवेश के तहत किया गया था। शतरंज खेलों में बेगूसराय के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शतरंज प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण में बेगूसराय के लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष प्रेम पासवान ने संयुक्त रूप से चैंपियन आर्या कर्ण व स्नेहिल राज को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के लिए अकादमी सलाहकार संजीव कुमार व आरकेसी एकेडमी के डायरेक्टर ओम सत्यम को बधाई दी। द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से चिराग मनोहर, शशांक व प्रतीक को लोजपा विधानसभा के अध्यक्ष उमेश पासवान ने सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- शतरंज प्रतियोगिता में सफल बच्चों को कि...