मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बांका के खेल भवन में आयोजित मंदार फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू ने तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता के बिलो 1800 वर्ग में इस प्रदर्शन के लिए आयोजकों ने अभिषेक को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं इनाम की राशि देकर सम्मानित किया। अभिषेक के प्रदर्शन पर मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. विमोहन कुमार, उपाध्यक्ष राजीव रंजन, दीपक प्रसाद सिंह आदि ने शुभकामना दी है। प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल, झारखंड एवं बिहार के विभिन्न जिलों के कुल 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें 61 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.