पटना, अक्टूबर 7 -- एमवीपी चेस क्लब व बिहार विद्यापीठ के तत्वावधान में आठवीं बाल्केश्वर प्रसाद मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता बुधवार से बिहार विद्यापीठ स्थित देशरत्न राजेंद्र प्रसाद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सदाकत आश्रम में शुरू हुई। पहले दिन महिला वर्ग में मिंकी सिन्हा, पम्मी रानी, प्रिया रानी, सान्वी, जयश्री, पाखी और वंशिका तीन-तीन अंकों के साथ शीर्ष पर रहीं। पुरुष वर्ग में पीयूष, आकर्ष आनंद, अमन, अली, कुशाग्र, अतिशय और रोहन ने तीन-तीन अंक हासिल किए। जूनियर बालिका वर्ग में गिरीशा शंकर और बालक वर्ग में हेमंत व रविकांत दो-दो अंकों के साथ आगे चल रहे हैं। दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा सदस्य श्याम रजक और विशिष्ट अतिथि वाणिज्य महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुहेली मेहत...