खगडि़या, मार्च 16 -- खगड़िया। नगर संवाददाता। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के तत्वावधान में प्रथम जयमाला देवी मेमोरियल निशुल्क अंतरजिला शतरंज प्रतियोगिता में पांच राउंड समाप्ति के बाद मधेपुरा के समीर वर्धन पांच अंक बनाकर बढ़त बनाई है। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर साढ़े चार अंक बनाकर संयुक्त रूप से खगड़िया के रामप्रवेश और लखीसराय के शिवप्रिय भारद्वाज है। प्रतियोगिता मे 18 जिला के 72 खिलाड़ियौ ने भाग लिया था। शतरंज खेल का उद्घाटन श्यामलाल चन्द्रशेखर मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ विवेकानंद, डॉ रीना कुमार रुबी, अमरीश कुमार, अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव शिवप्रिय भारद्वाज, पूर्व खिलाड़ी मधुकान्त भारती, युगल किशोर, और सबसे छोटे खिलाड़ी कृष्णा कुमार ने संयुक्त रूप से विधिवत शतरंज की चाल चलकर उद्घाटन किया। आयोजकों ने बताया कि एक राउंड का खेल अभी बांकी ...