पूर्णिया, जून 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिग समर कैंप अंडर 15 एकदिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन खेल भवन सह व्यायामशाला में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जिला के उत्कृष्ट 26 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता पांच चक्र में संपन्न हुआ। प्रथम चक्र से पांचवा चक्र तक रोमांच एवं उत्साह से भरा रहा। काफी उलट फेर हर राउंड में देखने को मिला। प्रथम राउंड में टूर्नामेंट के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी आकृति नव्या को हर्ष कुमार ने एक रोमांचक मुकाबले में बेहतरीन चाल कर बाजी जीत लिया। जबकि अंतिम चक्र में प्रतियोगिता की द्वितीय शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी आदित्य कुमार सुमन को आरव सिंह ने हरा कर यह प्रतियोगिता अपने नाम कर लिया। आरव सिंह अभी 6 साल के है और उन्होंने बिहार स्टेट अंडर 7 में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिला का मान बढ़ाया था। आरव ...