नोएडा, जून 11 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। कैंब्रिज स्कूल में आयोजित ओपन शतरंज प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। अंतिम दिन अंडर-11 एवं अंडर-17 वर्ग के मुकाबले आयोजित हुए। खेल कार्यकारी कुशांक रुस्तगी ने बताया कि अंडर-11 बालक वर्ग में 21 के स्कूल के परम कालीरामन और बालिका वर्ग में द इंडियन स्कूल की शंजे हयात विजेता रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग का खिताब लिटिल फ्लावर्स पब्लिक स्कूल के यश अरोड़ा ने जीता, जबकि अंडर-17 बालिका वर्ग में सराफ पब्लिक स्कूल की तनाव्या कपारी ने पहला स्थान प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...