मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर, वसं। सिकंदरपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में रविवार को मीना कर्ण मेमोरियल जिला अंडर-11 एवं अंडर-19 शतरंज प्रतियोगिता हुई। जिला शतरंज संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्धाटन अधिवक्ता युवराज विनीत और डॉ. अनवर हुसैन ने किया। पुरस्कार वितरण एसएसपी कांतेश मिश्रा और जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार के हाथों हुआ। प्रतियोगिता अंडर-11 बालक वर्ग में उत्कर्ष कर्ण और बालिका वर्ग में दिव्यांशी विजेता बनी। वहीं, अंडर-19 के बालक वर्ग का खिताब नैतिक मिश्र और बालिका वर्ग में वान्या श्रीवास्तव को मिला। इसकी जानकारी संघ के सचिव अभिषेक सोनू ने दी। मौके पर सौरव आनंद, अविनाश मोनू, नीरज कुमार, अजय कुमार, अमित कुमार चंदन, डॉ. आनंद प्रकाश, अमन सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- डायनेमिक चैस स्कूल के खिलाड़ियों का प्रदेश श...