साहिबगंज, अप्रैल 12 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। साहिबगंज जिला चेस संगठन की ओर से रविवार को बरहड़वा नगर पंचायत क्षेत्र के मेन रोड स्थित अरविंद पाठशाला में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में साहिबगंज रेलवे स्कूल , बरहरवा अरविंद पाठशाला , बरहरवा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर व होली फैमिली स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में सावन कुमार प्रथम, आर्यन कुमार द्वितीय व पीयूष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण अरविंद पाठशाला के प्रधानाध्यापक जयकांत महतो, जिला चेस संगठन के अध्यक्ष कमलेश प्रसाद कुशवाहा एवं सचिव विक्रम कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह की प...