हल्द्वानी, अगस्त 31 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। विकास होटल डोलमार में 15वीं लिटिल मास्टर शतरंज चैंपियनशिप के बालक वर्ग में धैर्य बोरा और बालिका वर्ग में सौम्या मेहरा विजेता बने। कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में हल्द्वानी के अलावा नैनीताल, रुद्रपुर, बाजपुर, रामनगर, देहरादून, लोहाघाट और काशीपुर के 50 से अधिक उभरते खिलाड़ियों ने हुनर दिखाया। सक्षम दर्शन दूसरे, गर्वित पंत तीसरे, शुभ सिंह सैनी चौथे, दर्शील सुतलाय पांचवें, प्रियांशु पांडे छठे तथा ध्रुवांश भट्ट सातवें स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सौम्या मेहरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नायसा सिंह दूसरे और अनवीसा वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। यह भी पढ़ें- 15वीं लिटिल मास्टर शतरंज चैंपियनशिप में धैर्य बोरा ने मारी बाजी स्कूल ट्रॉफी पर...