भदोही, अप्रैल 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को पहुंची शतरंज खिलाड़ी बच्चियों को डीएम शैलेश कुमार शतरंज घड़ी और चॉकलेट देकर सम्मानित किए। डीएम से मिलने के बाद बच्चियों में खास ही उत्साह देखने को मिला। यह बच्चियां कई प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जिले को गौरान्वित कर चुकी हैं। इस दौरान बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि बेसिक शिक्षा की बच्चियों ने शतरंज खेल में इतिहास रचा है। कंपोजिट विद्यालय धनापुर की टीम जिसने कजाकिस्तान के अल्माटी में आयोजित वर्ल्ड स्कूल टीम चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व की थीं। अब 22 अप्रैल से सीतापुर में शुरू होने वाले उत्तर प्रदेश राज्य शतरंज चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। टीम में कक्षा आठ की छात्रा वंशिका, कक्षा छह की सुनैना, कक्षा आठ की आराधना व कक्षा आठ की काजल शामिल हैं। इस टीम ने अंतरराष्ट्...