मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- मुजफ्फरपुर, वसं। शहर के कलमबाग रोड स्थित आदर्श छात्रावास के सभागार में चल रहे पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों को मिडिलगेम के महत्वपूर्ण सिद्धांतों की जानकारी दी गई। गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट एवं मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में शिविर का आयोजन किया गया है।प्रशिक्षण के दौरान अंतरराष्ट्रीय मास्टर नीरज कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों को इवैल्यूएशन, प्लानिंग, कैंडिडेट मूव्स, शॉर्ट एवं फाइनल वैरिएशन की कैलकुलेशन और प्लान टिल द एंड जैसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों को प्रैक्टिकल उदाहरणों के साथ समझाया। खिलाड़ियों को विभिन्न शतरंज स्थितियों का विश्लेषण कर सही चाल और रणनीति तय करने का अभ्यास भी कराया गया। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय मास्टर शतरंज प्रशिक्षण शिविर शुरू...