मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, वसं। अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त गुरुकुल शतरंज अकादमी की बालूघाट शाखा में सोमवार को आयोजित 13वीं गुरुकुल ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में बालक वर्ग में दरभंगा के शाश्वत मिश्रा विजेता और मुजफ्फरपुर के राजीव रंजन उपविजेता घोषित किये गए। बालिका वर्ग में दरभंगा की आकांक्षा शर्मा विजेता और मुजफ्फरपुर की भानु रंजन उपविजेता बनीं। प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी एवं दरभंगा के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें अंडर-7 राज्य विजेता एवं बालिका राष्ट्रीय क्वालीफायर सहित 10 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी भी शामिल हुए। प्रतियोगिता कुल 5 चक्रों में हुई। अपराजित रहते हुए दरभंगा के शाश्वत कुमार मिश्रा ने 5 अंक हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। 4 अंकों के साथ मुजफ्फरपुर के राजीव रंजन उप विजेता बने। 4...