चाईबासा, मई 18 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय द्वितीय स्वर्गीय वर्गीज कोसी मेमोरियल एज ग्रुप शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंदर 19 आयु वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की गई। 10 मिनट प्लस 5 सेकंड इंक्रीमेंट के तहत खोली गई। पांच चक्र की इस प्रतियोगिता के पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। अंडर-19 एज ग्रुप प्रतियोगिता में कल 28 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया एवं अंतिम चक्र के अहम मुकाबले में गणेश सिंकू ने सौम्या प्रभा सोए को हराया एवं सर्वाधिक साढे चार अंक बनाकर इस प्रतियोगिता में विजई रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रायोजक शिवेश पोद्दार, विशिष्ट अतिथि सोहनलाल मुंद्रा, संघ के संरक्षक दीपेंद्र प्रसाद साव एवं संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया ग...