साहिबगंज, अप्रैल 26 -- साहिबगंज। साहिबगंज जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में शनिवार को 'चेस फॉर वर्ल्ड पीस' कार्यक्रम के तहत आयोजित जिला स्तरीय ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। संत जेवियर स्कूल, कोटालपोखर में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह के समापन पर विजेताओं को संत जेवियर स्कूल के प्राचार्य फादर स्टीफन राज, जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष कमलेश प्रसाद कुशवाहा, सचिव विक्रम कुमार मिश्रा और कोषाध्यक्ष नीलाम्बर प्रसाद महतो ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शतरंज के माध्यम से बौद्धिक विकास पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता के चैम्पियन बने पीयूष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.