सीवान, मई 27 -- सिसवन, एक संवाददाता। सरयू तट स्थित निरखापुर, साँईपुर, नवकाटोला तीमुहानी स्थिति हनुमान मंदिर परिसर में 18 मई से चल रहे नौ दिवसीय शतचण्डी महायज्ञ मंगलवार को हवन-पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। महंत जगतनारायण दास महाराज के सानिध्य में विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों से पूजन संपन्न कराया। यज्ञाचार्य बसंत कुमार मिश्रा उर्फ दिलदार बाबा एवं अन्य ब्राह्मण गणों ने पूरे विधि-विधान से अनुष्ठान कराया। समापन पर जगत नारायण दास ने कहा महादेव और माता रानी की कृपा से हमें यह पुण्य अवसर मिला। आज युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना जरूरी है। मां शतचण्डी से प्रार्थना है कि क्षेत्र में सुख-शांति बनी रहे। यह भी पढ़ें- भव्य भंडारे के साथ श्री विष्णु महायज्ञ का समापन समापन पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन...