औरैया, मार्च 19 -- औरैया, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम मिहौली में गुरुवार से धार्मिक आस्था का भव्य आयोजन शुरू हो गया। यहां शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ विधि-विधान के साथ किया गया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा प्रारंभ होने से पूर्व शहर के कानपुर रोड स्थित गौरैया मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए सहभागिता की। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। आयोजन स्थल पर पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ का शुभारंभ कराया गया। इसके साथ ही श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत प्रारंभ हुआ। कथा का वाचन विख्यात कथावाचक वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.