सीवान, फरवरी 18 -- सिसवन। प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर मुबारकपुर स्थित मां मंगला भवानी मंदिर में आयोजित होने वाले शतचण्डी महायज्ञ व राम कथा के लिए बुधवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी। सात दिवसीय चलने वाले इस महायज्ञ के लिए कलश यात्रा मां मंगला भवानी मंदिर से शुरू होकर सिसवन के काली स्थान के पास सरयू नदी तट से कलश भरा जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि यज्ञ की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। कलश यात्रा सुबह 9 बजे शुरू होगी। यज्ञ का समापन 25 फरवरी को होगा। इस दौरान प्रतिदिन अयोध्या से आई कथा वाचिका कनककेश्वरी द्वारा संगीतमय प्रवचन कहा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.