हरदोई, मार्च 19 -- बेनीगंज। क्षेत्र के ग्राम झरोईया स्थित राधा कृष्ण कुटी मंदिर परिसर में गुरुवार को तृतीय श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा अपने निर्धारित समय पर विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान एवं आयोजक अमित शुक्ला उर्फ गुड्डू ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महायज्ञ एवं भागवत कथा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। कलश यात्रा गांव से निकलकर नैमिषारण्य स्थित देव-देवेश्वर धाम तक पहुंची। यज्ञाचार्य पंडित बृजेश मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ का शुभारंभ कराया। 25 मार्च तक कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक और सायं 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.