बलिया, मार्च 25 -- फेफना। क्षेत्र के कर्ची नारायणपुर में चल रहे है शतचंडी महायज्ञ में मंगलवार की शाम लक्ष्मीनारायण त्रिदंडी महाराज ने बताया कि ब्रह्मा जी जब सृष्टि की रचना किया, जिसमे दाये भाग से मनुष्य और बाये भाग से शत्रु का उत्पत्ति हुआ और सृष्टि निर्माण के समय ही ब्राह्म जी को छिक आई और भगवान ने जंगली सूअर के बरहा रूप में प्रकट हुआ। त्रिदंडी महाराज द्वारा यज्ञ मे प्रवचन सुनने काफी संख्या में भीड़ पहुंच रही है। दुर्गा माता मंदिर परिसर में बने यज्ञ मंडप में सुबह ही परिक्रमा के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। उधर, आचार्य निर्भय नारायण पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्व के कल्याण और शांति के लिए हवनकुंड में आहुतियां डाली जा रही है, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय बना हुआ है। मंदिर परिसर में लगे मेला में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.