शाहजहांपुर, मार्च 15 -- गांव हंसापुर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के समापन पर शनिवार को पूर्ण आहुति के बाद छह जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। वेद मंत्रों के बीच राजेश्वरी देवी-अंकित कुमार, निशा देवी-अरुण कुमार, रानी देवी-आशीष कुमार, खुशबू देवी-मनोज कुमार, वीना देवी-राजीव कुमार और लक्ष्मी देवी-धर्मेंद्र कुमार का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक शकुंतला देवी ने पहुंचकर वर-वधुओं को अंगवस्त्र भेंट कर आशीर्वाद दिया। आयोजन में प्रबंधक श्याम सिंह, व्यवस्थापक नरसिंह, रानू शर्मा, नीरज कुशवाहा, राजेश गुप्ता, श्रीपाल यादव, मिथिलेश सिंह और राजेश सिंह सहित क्षेत्र के लोगों ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...