पलामू, फरवरी 10 -- पाटन। पलामू जिले के पाटन प्रखंड के निमिया-टुसरा में शतचंडी महायज्ञ में उत्तर प्रदेश के नैमिषारण्य से पधारी भागवत कथा व्यास मोहिनी किरण शुक्ला ने श्रीमद् भागवत के विभिन्न प्रसंगों की चर्चा की। उन्होंने दक्ष यज्ञ का विध्वंस, ध्रुव एवं पृथु का चरित्र आदि का वर्णन किया। बालक ध्रुव की कठोर तपस्या और भगवान विष्णु की प्राप्ति आदि की कथा भी श्रवण कराया। कथा ब्यास मोहिनी किरण शुक्ला ने संदेश दिया कि जहां सम्मान व निमंत्रण नहीं मिले वहां नही जाना चाहिए। संगीतमयी श्री मद्भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रदालु कथा श्रवण कर रहे हैं। यज्ञशाला की परिक्रमा के लिए भी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या पहुंच रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...