समस्तीपुर, फरवरी 20 -- कल्याणपुर। परतापुर गांव स्थित राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी परिसर में गुरुवार से शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ कलश शोभा यात्रा से हुआ। गुरुवार को 2100 महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। श्रद्धालु भागीरथपुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी के लंगोटिया घाट से कलश में जल भरकर पूजा स्थल पर पहुंचे। वैदिक रीति रिवाज के अनुसार पूजा पाठ के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। महायज्ञ स्थल पर विभिन्न देवी देवताओं की मूर्ति का निर्माण भी किया गया है। यह महायज्ञ 1 मार्च तक चलेगा। वहीं महायज्ञ में कथावाचक लाडली खुशबू किशोरी के द्वारा भागवत कथा किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.