उन्नाव, जनवरी 24 -- शुक्लागंज, संवाददाता। श्रीभगवती यज्ञ सेवा समिति एवं श्री सार्वजनिक शुक्लागंज राम लीला समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पोनी रोड स्थित राम लीला मैदान में 17वें श्री शतचंडी महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा एवं सनातन धर्म सम्मेलन की शुरुआत हुई। सुबह विधि-विधान से ध्वज की पूजा करके ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण समारोह में समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस मौके पर राजेश बाजपेई, उमेश तिवारी, अशोक कुमार दुबे, भरत तिवारी, अनिल अवस्थी, सुरेश चंद्र शुक्ला, अनूप शुक्ला सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में भक्ति का संगीत गूंज उठा है और आने वाले दिनों में यहां विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...