शतचंडी महायज्ञ को लेकर तैयारी पूरी, कलश यात्रा आज
चतरा, अप्रैल 17 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि । प्रखंड के गोवा खुर्द गांव के मां भगवती मंदिर में शतचंडी महायज्ञ को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी। शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय यज्ञ प्रारम्भ होगा। कलश यात्रा में गोवा, टिकुलिया, बन्हे और सिमरिया गांव के 1001 श्रद्धालु शामिल होंगे। महायज्ञ 18 अप्रैल से शुरू होगा, जो 24 अप्रैल को हवन पूजन व विशाल भण्डारे के साथ संपन्न होगा। यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ कमिटी व ग्रामीण दिन रात तैयारी में लगे हुए है। शतचंडी महायज्ञ के यज्ञाचार्य बालयोगी जी महाराज के देख रेख में हो रही है। भगवती मंदिर को रंगरोगन किया गया है और उसे सुंदर सुसज्जित ढंग से सजाया गया है। मंदिर व यज्ञ मंडप परिसर को साफ सुथरा कर स्वच्छ किया गया है। विशाल यज्ञ मंडप बनाया गया। तोरण द्वार बनाये गये है। चारो ओर झंडा से पाट दिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.