साहिबगंज, जून 8 -- साहिबगंज। शहर के पुरानी साहिबगंज स्थित मां बायसी मंदिर परिसर में सात दिवसीय नौ कुंडीय शतचंडी महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार से हो गया। अनुष्ठान के पहले दिन सुबह यज्ञ स्थल से विराट कलश शत्रा निकाल नगर भ्रमण कराया गया। 1100 कलश के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। तांत्रिक विजयजी महाराज के सान्निध्य में सप्त दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। यह भी पढ़ें- श्री रुद्र शतचंडी महायज्ञ में उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, भव्य कलश यात्रा निकाली गईयज्ञ का आयोजन मौके पर श्रीमद् भागवत कथ ज्ञान यज्ञ का शुरूआत भी हुई। इसमें कथा वाचिका के रूप सुदक्षिणा कृष्णा होंगी। कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होते गुजरा। कलश यात्रा में घोड़ा, रथ आदि भी शामिल थे। काशी से आए आचार्य त्रिपुरारी मिश्रा ने वैदिक मंत्रों के ...